BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में 22 सितंबर को रोजगार मेला, 34 कंपनियां देंगी अवसर

ग्वालियर में 22 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय परिसर में होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की 34 कंपनियां विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 45 हजार रुपये तक का वेतन मिल सकता है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इसमें शामिल हो सकते हैं और उन्हें समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा साथ लाना होगा।