BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे बांग्लादेशी डिटेंशन सेंटर भेजे गए

ग्वालियर पुलिस ने बहोड़ापुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस लाइन स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि ये लोग असम के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे और फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी पहचान छिपाकर ग्वालियर में रह रहे थे। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बगैर नागरिकता के रह रहे इन व्यक्तियों के खिलाफ किसी आपराधिक प्रकरण की जांच के लिए रेडियो मैसेज कराया गया है। आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के बाद, यदि कोई मामला नहीं पाया जाता है, तो बीएसएफ की सहायता से इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।