ग्वालियर में एलीवेटेड रोड निर्माण के चलते फूलबाग से गुरुद्वारा तक का मार्ग शनिवार से फिर बंद कर दिया गया है। यह मार्ग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए एक दिन के लिए खोला गया था। मार्ग बंद होने से वाहनों को संकरे वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दिनभर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। फूलबाग चौराहे पर मोती मस्जिद के आगे मार्ग पर स्टापर लगाए गए हैं। वैकल्पिक रास्तों में मोती मस्जिद से चिड़ियाघर, जल विहार, हाथीगेट होते हुए नदीगेट तक का मार्ग अत्यधिक संकरा है, जहां लगातार जाम लग रहा है।