शोध के अनुसार, नींबू, चीड़ व अन्य खुशबू वाले घरेलू सफाई उत्पादों और एयर फ्रेशनर्स के उपयोग से घर के अंदर हानिकारक नैनोपार्टिकल्स पैदा होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। दरअसल, ये सुगंधित उत्पाद हवा में मौजूद ओजोन के संपर्क में आकर रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे अरबों सूक्ष्म कण बनते हैं। ये कण सीधे फेफड़ों के गहरे हिस्से में पहुंचकर गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इन उत्पादों में मौजूद लिमोनेन और पाइनीन जैसे रासायनिक यौगिक, जिन्हें मोनोएम्पीयर कहा जाता है, ओजोन से क्रिया कर अल्ट्राफाइन पार्टिकल्स बनाते हैं जो पीएम-10 और पीएम2.