राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस फर्जी आईडी को फॉलो न करें और न ही इसके किसी संदेश का जवाब दें। ‘प्रियंक मिश्रा IAS’ नाम से बनाई गई इस प्रोफाइल में कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की तस्वीरें उपयोग की गई हैं। पुलिस और साइबर सेल अब इस नई फर्जी आईडी बनाने वाले का पता लगाने में जुट गई है।