BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर आत्महत्या मामले में कई नाम सामने

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच निष्कर्ष के करीब है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और वसूली को आत्महत्या का कारण बताया गया है। परिजनों ने कई लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें भाजपा नेता के रिश्तेदार राजेश, रितेश, बंटी गोयल, और एक पार्षद का संबंधी शामिल हैं। अशोक भाटिया पर करोड़ों के लेनदेन और दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने परिजनों से चैट भी प्राप्त की है और मोबाइल लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है।