मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सागर जिले के बंडा नगर के देवपुरा वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान तीन वर्षीय मासूम गौरव की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता पवन लोधी शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था, उसी दौरान वह पास सो रहे अपने बेटे गौरव पर गिर गया। उसके भारी वजन और घुटने के दबाव से बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच जारी है।