BREAKING NEWS

Latest News

धार में 10 लाख की अफ्रीकन बकरियां चोरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

धार पुलिस ने मांडू रोड स्थित एक बकरी फार्म से 10 लाख रुपये मूल्य की अफ्रीकन नस्ल की बकरियों की चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस बकरियां बरामद की हैं। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के अनुसार, 31 जुलाई की रात जिराबाग पैलेस के फार्म से 16 बकरा-बकरियां चोरी हुई थीं, जिनमें अफ्रीकन बोर, बोर क्रॉस और बरबरी नस्लें शामिल थीं। आरोपियों ने पूछताछ में ग्राम देलमी में बकरी चोरी और एक बुजुर्ग दंपती से लूट की वारदात भी स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य अपराधों की जांच कर रही है।