मध्यप्रदेश में पिछले तीन वर्षों (2023-2025) में 36,303 नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में प्रतिदिन औसतन 36 नाबालिग बच्चियां लापता हुईं। कटनी के अधिवक्ता अवनीश तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से लापता बच्चियों की तलाश के लिए दो माह का विशेष अभियान चलाने की मांग की है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश के गृह सचिव को कार्रवाई और निवारण के निर्देश दिए हैं।