15 सितंबर को कटनी-जबलपुर के बीच चलती पवन एक्सप्रेस से एक डेढ़ साल की बच्ची गिर गई। उसकी 26 वर्षीय मां संजीदा खातून मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। बच्ची लगभग 8 फीट ऊंची इमरजेंसी खिड़की से नुकीली गिट्टियों पर जा गिरी। मां की चीख-पुकार सुनकर यात्रियों ने तुरंत इमरजेंसी चेन खींची। चमत्कारिक रूप से बच्ची जीवित बच गई, हालांकि उसे सिर, पीठ, हाथ-पैरों में चोटें आईं और एक हाथ टूट गया। उसे जबलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यात्रियों की तत्परता से बच्ची की जान बच गई।
नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची 5 अगस्त को स्कूल से लापता हुई थी और उसका शव जंगल में मिला। पुलिस ने नौ टीमें गठित कर जांच की और गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्ची को मोटरसाइकिल से जंगल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में साक्ष्य एकत्र कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रयास करेगी।