BREAKING NEWS

Latest News

कचरे के ढेर में महिला का शव दो हिस्सों में कटा मिला, एक संदेही हिरासत में

छतरपुर के बड़ामलहरा में सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर में 40 वर्षीय रुखसाना खान का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका मंगलवार से लापता थीं और शराब पीने की आदी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही बुद्धु अहिरवार नामक एक संदेही को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिसके घर मृतका घटना से पहले गई थी। पुलिस मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।