जबलपुर में एक बस कंडक्टर पर शादी का झांसा देकर एक 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती का भोपाल आना-जाना होता था, तभी उसकी पहचान कुंडम निवासी बस कंडक्टर धर्मेंद्र गुप्ता से हुई। धर्मेंद्र ने प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया और 28 अगस्त को उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जल्द शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। संपर्क न होने पर युवती ने कुंडम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।