जोबट के बायपास रोड स्थित चौहान पेट्रोल पंप से बाइक चोरी होने के चार दिन बाद एक नया मोड़ सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के पीछे एक चिट्ठी चस्पा की, जिसमें चोरी हुई बाइक वापस करवाने के लिए इंस्टाग्राम पर संपर्क करने को कहा गया। चिट्ठी में पुलिस को न बताने की चेतावनी भी दी गई थी। बाइक मालिक रघुनंदन शर्मा ने इंस्टाग्राम आईडी ‘डॉन कमलेश’ पर संपर्क किया, जिसके बाद बाइक लौटाने के एवज में 12 हजार रुपये की मांग की गई और क्यूआर कोड भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, चिट्ठी और इंस्टाग्राम चैट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।