BREAKING NEWS

Latest News

भिंड में बाइक भिड़ंत: मां-बेटे की मौत, दो घायल

भिंड जिले के लहार-सिकरी मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुई दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय दिग्विजय उर्फ छोटू और उनकी 45 वर्षीय मां गुड्डी देवी के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।