खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इंदौर में खाद्य तेलों में मिलावट रोकने और गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया। बुधवार को मल्हारगंज स्थित श्याम एंड श्याम आयल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से लगभग 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। यहां से सोना सिक्का मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल के नौ नमूने लिए गए। सियागंज स्थित शंकर महादेव ट्रेडर्स से प्रीमियम रिफाइंड ग्राउंडनट आयल और गुलाब कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंडनट आयल के दो नमूने लिए गए।