ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। सुबह छितराए बादलों के बीच धूप खिली। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, यह 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी तीन दिनों में अंचल में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून की वापसी की रेखा वर्तमान में राजस्थान के धौलपुर के ऊपर अटकी हुई है और 30 सितंबर तक अंचल से मानसून की विदाई हो सकती है। रात का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था।