BREAKING NEWS

Latest News

रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, 6 पकड़े गए, एक की तलाश जारी

रतलाम के बिरियाखेड़ी स्थित शासकीय बाल सुधार गृह से शनिवार देर रात सात बाल अपचारी होमगार्ड सैनिक से मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की और रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद छह बाल अपचारियों को रतलाम से करीब 15 किलोमीटर दूर नामली के पास अभिरक्षा में ले लिया। एक बाल अपचारी की तलाश जारी है। सभी अपचारी 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के हैं और उनके खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।