भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे से पहले भोपाल आएंगे। वे 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठकें करेंगे। यह उनका दायित्व मिलने के बाद पहला मध्य प्रदेश आगमन होगा, जिसमें वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा और आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे और शासकीय कार्यक्रम तथा संभावित पार्टी बैठक में शामिल होंगे।