BREAKING NEWS

Latest News

गायक बी प्राक ने उज्जैन में महाकाल भस्म आरती में दर्शन किए, ‘महाकाल-2’ जल्द लाने की घोषणा

प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने सावन माह में उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन किए। मंदिर समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत किया। बी प्राक ने महाकाल की कृपा और उज्जैन प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सौभाग्य बताया। उन्होंने जानकारी दी कि वह पहली बार उज्जैन में परफॉर्मेंस दे रहे हैं और जल्द ही महादेव पर एक नया भजन तथा ‘महाकाल-2’ रिलीज करेंगे। उनके चर्चित भजन ‘महाकाल’ को करोड़ों व्यू मिले थे। बी प्राक ने मध्यप्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आभार व्यक्त किया।