BREAKING NEWS

Latest News

अमलाई-बुढ़ार के बीच रोड ओवरब्रिज-66 का रेलवे हिस्सा तैयार, 500 टन वजनी स्टील गर्डर स्थापित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अमलाई और बुढ़ार के बीच रोड ओवरब्रिज-66 के रेलवे हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया है। इसमें अत्याधुनिक 1000 टन क्रॉलर क्रेन की मदद से 500 टन वजनी स्टील गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। यह कार्य 3 घंटे के विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक में ‘गति शक्ति यूनिट, बिलासपुर’ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अक्टूबर 2024 में शुरू हुए इस हिस्से का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है। अगले 2 महीनों में कंक्रीट स्लैब और सड़क निर्माण तथा 3 महीनों में ओवरब्रिज के आम जनता के लिए खुलने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।