BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: ब्रेकर से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में 29 जुलाई की रात ब्रेकर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 32 वर्षीय पूजा बंजारा की छह दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। पति के साथ किराना लेने जा रहीं पूजा के सिर में गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी जमा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें ब्रेकर की ऊंचाई और संकेतकों की पर्याप्तता की भी जांच की जा रही है।