मध्य प्रदेश पुलिस में करीब 7500 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया आयु सीमा की गणना को लेकर विवादों में घिर गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा कटऑफ तारीख 1 जनवरी 2026 के स्थान पर 23 सितंबर 2026 तय करने से हजारों अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं। प्रभावित उम्मीदवारों ने शुद्धि-पत्र जारी करने और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से करने की मांग की है। प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को ही कटऑफ का आधार बताया है।