ग्वालियर में पुलिस ने सराफा बाजार से सोने के गहने चोरी करने वाली एक ‘भाई-बहन गैंग’ को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में तीन महिलाएं और उनका एक भाई शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने के सुई-धागे, एक चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पूछताछ में गैंग ने 27 सितंबर को दिव्यांश ज्वेलर्स से सोने का टॉप्स और 9 जनवरी को प्रभुदयाल प्रेमचंद्र सर्राफ ज्वैलर्स से सोने की चेन चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने अन्य शहरों में भी वारदातें करने की जानकारी दी है।