चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं और यह उनका सात साल बाद पहला भारत दौरा है। इससे पहले वे 2019 में मामल्लापुरम में एक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें सीपीसी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य काई ची और विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं।