ग्वालियर अंचल में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून प्रणाली में फिलहाल ठहराव आ गया है, जिससे आगामी चार दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्नदाब क्षेत्र बनने वाला है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। जिले में अब तक 595.3 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 505.9 मिमी कम है। पिछले 24 घंटों में डबरा में 53 मिमी और ग्वालियर में 47.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।