BREAKING NEWS

Latest News

आयुष्मान योजना का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बहिष्कार, निजी अस्पतालों की 8 अक्टूबर तक ठोस समाधान न होने पर चेतावनी

मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल संगठनों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित भुगतान, क्लेम रिजेक्शन और कटौती जैसी प्रक्रियागत समस्याओं के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहित प्रमुख संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 8 अक्टूबर तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं हुआ तो योजना का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू किया जाएगा, जिसमें आयुष्मान मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। संगठनों ने दिल्ली कूच कर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी मांग पहुंचाने की भी चेतावनी दी है, साथ ही एनएबीएच की अनिवार्यता समाप्त करने और सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने जैसी कई अन्य मांगें भी रखी हैं।