मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 2 अक्तूबर को 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनुपम पॉल और 17 वर्षीय हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी सहित अन्य कलाकारों ने माउथ ऑर्गन की सुरीली प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्यमंत्री ने संगीत को भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा बताते हुए कलाकारों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला जगत प्रधानमंत्री मोदी की “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” परिकल्पना को साकार करता है।