BREAKING NEWS

Latest News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में, पशुपालक सम्मेलन और डेयरी लैब का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को भोपाल का दौरा करेंगे। वह भेल दशहरा मैदान में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के लगभग 35 हजार पशुपालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों के सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान, वे सांची दुग्ध संघ में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनी सरकारी क्षेत्र की पहली राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ भी करेंगे, जो दूध उत्पादों की 100 से अधिक मानकों पर जांच करेगी। शाह कानून व्यवस्था की समीक्षा और नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।