भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का पहला पड़ाव, अल्पना तिराहा से आरा मशीन तक 500 मीटर की ट्विन टनल का 50 प्रतिशत काम छह माह में पूरा हो गया है। यह खोदाई जमीन से 24 मीटर नीचे टनल बोरिंग मशीन द्वारा की जा रही है। पहली टनल 270 मीटर और दूसरी 230 मीटर तैयार है। परियोजना का अंतिम लक्ष्य 2028 तक ऑरेंज और ब्लू लाइन को व्यावसायिक रूप से शुरू करना है। पहले चरण का शेष काम अगले तीन से चार माह में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा।