BREAKING NEWS

Latest News

कटनी में CJP प्रोटेस्ट में शामिल सरकारी शिक्षक पर FIR, गिरफ्तार कर जेल भेजा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल हुए सरकारी शिक्षक वरुण नायक पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर प्राचार्य और एक महिला शिक्षक से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस से हाथापाई के गंभीर आरोप हैं। शिक्षक ने वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनका निलंबन हुआ। निलंबन आदेश फाड़ने और स्कूल में विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शिक्षक का आरोप है कि यह द्वेषपूर्ण कार्रवाई है।