राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की स्कॉर्पियो रविवार को मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खेड़ापति माता मंदिर के पास डीएसपी की गाड़ी ने सांसद की कार को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सांसद, उनका स्टाफ और दूसरी गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सांसद माया नारोलिया निजी काम से भोपाल जा रही थीं जब सामने वाली गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ।