मुरैना की दुर्गाविहार कॉलोनी में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने मकान मालिक मोहन राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके नहाते समय आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने मार्च और अप्रैल माह सहित कई बार महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति के लौटने पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।