रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 68 वर्षीय बीमार वृद्धा को चादर पर लिटाकर लाया गया, जिस पर एसपी अमित कुमार ने नाराजगी जताई। वृद्धा स्वयं एसपी से मिलने पर अड़ी थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने शिकायत सुनी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वृद्धा पुष्पा देवी ने अन्नूबाई चावडा और अन्य पर मकान की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करवाने, बैंक खातों से करीब 17.64 लाख रुपए निकालने और भतीजे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।