मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोंकर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को झोंकर के मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मक्सी थाने पहुंचे और एक आवेदन सौंपा। इसमें झोंकर निवासी नितिन इंद्रिया पाटीदार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। समाजजनों ने टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।