BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर: रेलवे तार चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; बर्तन व्यापारी को बेचते थे तांबा

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुरुवार को रेलवे विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा किया। आरपीएफ टीम ने दो संदिग्धों को लगभग 20 मीटर चोरी के तार के साथ पकड़ा। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तार जलाकर तांबा निकालते थे और उसे एक बर्तन व्यापारी को बेचते थे। आरपीएफ ने एक बर्तन व्यापारी नरेंद्र कुमार ताम्रकार को भी पकड़ा, जिसने चोरी का तांबा खरीदना स्वीकार किया। मामले में तीनों पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इटारसी-मदन महल के बीच नई दैनिक पैसेंजर ट्रेन को मंजूरी

रेलवे ने इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक नई दैनिक पैसेंजर ट्रेन संख्या 51673/51674 इटारसी-मदन महल पैसेंजर को मंजूरी दी है। यह ट्रेन इटारसी जंक्शन से सुबह 11:40 बजे चलकर शाम 4:45 बजे मदन महल पहुंचेगी, जबकि वापसी में मदन महल से शाम 5:50 बजे चलकर रात 10:55 बजे इटारसी पहुंचेगी। 242 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 5 घंटे 5 मिनट में तय करेगी। इस सेवा से अनारक्षित, मध्यमवर्गीय और कम दूरी के यात्रियों को लाभ मिलेगा, साथ ही शिक्षा, रोजगार और व्यापारिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। रेलवे जल्द ही रैक और संचालन की तिथि घोषित करेगा।