BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने का मामला: आबकारी विभाग ने 100 लीटर से अधिक मदिरा जब्त की

भोपाल में आबकारी विभाग ने गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने का मामला उजागर किया है। विभाग की टीम ने देर रात दबिश देकर 100.14 बल्क लीटर से अधिक विदेशी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया, जबकि एक आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।