तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजातों को एक ग्राम 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी। पहले चरण में 1.28 लाख अंगूठियां तैयार की गई हैं। मुख्यमंत्री गांधी मेमोरियल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे और उनके मीनाक्षी अम्मन मंदिर जाने की भी संभावना है, जहाँ उन्हें आस्था का घोषणापत्र देना पड़ सकता है।