BREAKING NEWS

Latest News

मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना: 72.66 किमी रेलखंड के लिए 4930.91 करोड़ का टेंडर जारी

मालवा-निमाड़ को महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से जोड़ने वाली मनमाड़-इंदौर नई ब्रॉडगेज रेल परियोजना के तहत डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से ग्यासपुरखेड़ी तक 72.66 किलोमीटर लंबे रेलखंड के लिए लगभग 4930.91 करोड़ रुपये का ईपीसी ई-टेंडर जारी किया गया है। मध्य रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा जारी इस टेंडर के तहत निर्माण कार्य अनुबंध आवंटन के चार वर्ष में पूरा होगा। इसमें 25 बड़े पुल, सात स्टेशन और चार आरओबी प्रस्तावित हैं। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया 4 फरवरी 2027 से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 18 फरवरी 2027 है। किसानों ने परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसे 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।