BREAKING NEWS

Latest News

महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देव प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से पूजन किया। कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल का मस्तक रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के फूलों की माला से सजाया गया। भस्मी रमाई जाने के बाद बाबा महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और सुगंधित फूलों से राजा स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें शेषनाग का रजत मुकुट भी शामिल था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।