खरगोन जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण के ठिकानों पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के सोमाखेड़ी और आसपास के इलाकों में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों और आबकारी अमले ने दबिश दी। कार्रवाई में ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए, 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त की गई और लगभग 15,200 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई सागर जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब पर सख्ती का हिस्सा है।