महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घूमने पहुंचे एक परिवार के चचेरे भाई-बहन, अंजलि चौहान (23) और अजीत सिंह चौहान (25), पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। अंजलि के पैर फिसलने के बाद वह कुंड में गिर गई, उसे बचाने के लिए अजीत ने छलांग लगाई, लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, पर तब तक देर हो चुकी थी। सिमरोल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू की।