श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क को अब व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पार्क राजस्थान के रणथंभौर और मध्य प्रदेश के माधव नेशनल पार्क के बीच पर्यटन कॉरिडोर की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। पर्यटक अब चीता सफारी के साथ चंबल नदी सफारी का भी अनुभव कर पाएंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग इसके लिए होटल, वाहन और अन्य संसाधन तैयार कर रहा है। चंबल सफारी में घड़ियाल, मगरमच्छ और दुर्लभ कछुए देखे जा सकेंगे। पर्यटक लगभग 180-200 किलोमीटर का सफर तय कर तीनों पार्कों का भ्रमण कर सकेंगे।