इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है। भाजपा ने इसे आपत्तिजनक बताया, जबकि कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए भाजपा-आरएसएस पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज दबाने वाले ‘सिस्टम’ का पर्दाफाश किया है। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल का समर्थन करते हुए भाजपा के रवैये को अलोकतांत्रिक बताया। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में भ्रष्ट व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।