मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना को हृदयविदारक बताया और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना भी की।