बालाघाट जिले में गुरुवार-शुक्रवार से जारी बारिश के कारण समरिया नाला उफान पर है, जिससे चार पंचायतों का आवागमन बाधित हो गया है। गढ़ी में तीन कच्चे मकान धराशायी हुए हैं। भीमगढ़ जलाशय का जलस्तर बढ़ने पर 26 सितंबर को दो गेट खोलकर वैनगंगा नदी में पानी छोड़ा गया। इसी बीच, बालाघाट में जन्में फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई में निधन हो गया है।