जबलपुर के खितौला में एक घर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान यहां छह बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, सरकारी दवाएं और एक एबॉर्शन किट मिली। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के निर्देश पर क्लीनिक संचालक प्रीति केवट पर एफआईआर दर्ज की गई। क्लीनिक बिना पंजीयन और संचालक की मेडिकल डिग्री के बिना करीब दो महीने से चल रहा था। टीम ने मौके से सामग्री जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया, हालांकि एबॉर्शन किए जाने का कोई तथ्य नहीं मिला।