BREAKING NEWS

Latest News

पश्चिम रेलवे ने प्रतापनगर-टांडा रोड के बीच प्रतिदिन मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा

पश्चिम रेलवे ने डेकाकुंड-टांडा रोड रेलखंड के संरक्षा निरीक्षण के बाद प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच प्रतिदिन एक नई मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। यह सेवा गुजरात के वडोदरा क्षेत्र से मध्यप्रदेश के आलीराजपुर अंचल तक सीधा रेल संपर्क मजबूत करेगी। प्रस्तावित ट्रेन प्रतापनगर से सुबह 5 बजे चलकर टांडा रोड 9:35 बजे पहुंचेगी और वापसी में टांडा रोड से शाम 5:05 बजे चलकर रात 9:25 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। 199.34 किलोमीटर की यह सेवा 12 डिब्बों और दो रेक के साथ संचालित होगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद नियमित यात्री सेवा शुरू हो सकेगी।