BREAKING NEWS

Latest News

दहेज प्रताड़ना से तंग 18 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, पति सहित 4 ससुरालियों पर केस दर्ज

भिंड के मेहगांव में 19 अगस्त की शाम 18 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में पति कालू उर्फ कृष्णपाल गौतम सहित चार ससुरालियों, जिनमें जेठ मंगलसिंह, सास मीनू उर्फ कमलादेवी और ससुर संग्राम सिंह गौतम शामिल हैं, के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, और टीआई रविंद्र शर्मा के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।