छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र के ग्राम पलटा की रिचा तिवारी ने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा आयोजित सोसायटी मैनेजर भर्ती परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 172.57 अंक हासिल किए और उनका चयन जिला सहकारी बैंक छतरपुर में मैनेजर के पद पर हुआ है। दिलीप तिवारी की सुपुत्री रिचा की यह उपलब्धि ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों में तैयारी कर रही अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने का प्रमाण है। उनके परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।