राजधानी के आशिमा मॉल में 23 वर्षीय डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। तीसरी मंजिल पर स्पा सेंटर तक पार्सल पहुंचाने से इनकार करने पर स्पा संचालक फरहीन खान और उसके तीन साथियों अरुण, काजल व सुयश ने रोहित को घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। रोहित ने अन्य पार्सल चोरी होने के डर से फरहीन से नीचे आकर सामान लेने का अनुरोध किया था, जिस पर विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मिसरोद थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।